फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सफाईकर्मियों ने ईओ को घेरा

Fri, 06 Dec 2024 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना नगरपालिका में कर्मचारियों को समझाते ईओ । संवाद
विज्ञापन
कैराना। नगरपालिका में सफाई कर्मचारियों ने वेतन कटौती के विरोध में हंगामा किया। उन्होंने ईओ का घेराव कर संपूर्ण वेतन दिलाने की मांग की। साथ ही एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए समाधान नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में दर्जनों सफाई कर्मचारी पालिका कार्यालय पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने हंगामा किया। उनका कहना था कि ईओ द्वारा कर्मचारियों को संपूर्ण माह के बजाय 26 दिन का वेतन देने के लिए कहा गया है। वार्ता की तो ठेकेदार का मामला बताया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूर्व में अवगत नहीं कराया गया।
अब वेतन दिया जाना है, इसलिए जानकारी हुई। उन्होंने कहा कि पहले यह व्यवस्था सहारनपुर मंडल में लागू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दस से 11 हजार रुपये जिन कर्मचारियों को प्रतिमाह वेतन के रूप में मिलते हैं, उनके वेतन में कटौती हो तो इससे बेहतर कहीं मजदूरी ही कर ले। बताया कि मजदूरी में 700 रुपये प्रतिदिन मिल रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, कर्मचारियों के हंगामे के चलते ईओ समीर कुमार ने कर्मचारियों को अपने कार्यालय में बुलवाया, लेकिन कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दे दी। इसके बाद ईओ समीर कुमार कश्यप कार्यालय से बाहर आकर वार्ता करने पहुंचे तो कर्मचारियों ने उनका घेराव किया। ईओ ने उन्हें संपूर्ण वेतन दिलवाए जाने का आश्वासन दिया। इस पर कर्मचारी शांत तो हो गए, लेकिन उन्होंने वेतन के लिए एक दिन का समय दिया। चेताया कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें