शामली। शहर में क्रिसमस डे का पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सेंट फ्रांसिस स्कूल और चर्च को आकर्षक ढंग से बिजली की रंग बिरंगी झालरों और लाइटों से सजाया गया। साथ ही प्रभु यीशु समेत विभिन्न प्रकार की झांकी बनाई गई हैं।
क्रिसमस डे पर सेंट फ्रांसिस स्कूल में उल्लास और खुशी का माहौल बना हुआ है। स्कूल परिसर में रहने वाले क्रिश्चियन परिवारों में क्रिसमस डे का इंतजार रहता है। मंगलवार को दिन में ही क्रिसमस डे की तैयारियां शुरू हो गईं थीं। सेंट फ्रांसिस स्कूल और यहां पर स्थित चर्च को बिजली की झालरों और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। लोगों ने प्लम केक तैयार किया। इसके साथ ही प्रभु यीशु समेत विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां बनाई गई हैं। मंगलवार शाम से ही लोगों का चर्च पर पहुंचना शुरू हो गया। कैरल मंडली द्वारा कैरल गाते हुए प्रभु यीशु का संदेश दिया गया। कैरल की गूंज के बीच हर किसी को प्रभु यीशु के जन्म का इंतजार है। सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रिंसिपल फादर बिजू ने कहा कि प्रभु यीशु ने शांति, प्रेम, सेवा और भाईचारे का मार्ग दिखाया है। प्रभु यीशु के बताए रास्ते पर चलकर ही दुनिया खुशहाल हो सकती है। उन्होंने बताया कि रात में करीब 12 बजे चर्च में घंटों की आवाज के साथ ईश वंदना की जाएगी और इसी के साथ प्रभु यीशु का जन्मदिवस मनाया जाएगा। इस दौरान चर्च के फादर बीजू, फादर लुइस, फादर थॉमस चिटटू प्रभु का संदेश देंगे। देर रात तक कार्यक्रम चलते रहेंगे। 25 दिसंबर को सुबह विशेष प्रार्थना होगी। दिन भर बाजारों में क्रिसमस की धूम रही। व्यापारी संजय गोयल ने बताया कि क्रिसमस ट्री, सांता क्लाज की ड्रेस, स्टार, सांता मास्क आदि की बिक्री हुई है।
शामली में क्रिसमस डे पर सजा चर्च- फोटो : SHAMLI
शामली में क्रिसमस डे पर सजा चर्च- फोटो : SHAMLI
शामली में क्रिसमस डे रंग बिरंगी रोशनी पर सजा सैन्टफ्रासिस स्कूल में- फोटो : SHAMLI
शामली में क्रिसमस डे पर सजा चर्च- फोटो : SHAMLI
ामली में क्रिसमस डे पर झांकी तैयार करते ईसाइ समाज के लोग- फोटो : SHAMLI
शामली में क्रिसमस डे पर क्रिसमस ट्री की खरिदारी करते महिला व युवक- फोटो : SHAMLI
शामली में क्रिसमस डे पर सजी दुकान- फोटो : SHAMLI