फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बच्चों ने बूढ़ी मां को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। एक बुजुर्ग महिला ने अपने बच्चों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक 70 वर्षीय महिला मंगलवार दोपहर थाने पहुंची। महिला ने बताया कि उसके पति की आठ साल पहले मौत हो गई थी। उसकी फिलहाल पांच संतान हैं। सभी की शादियां हो चुकी हैं। उसने आरोप लगाया कि पति की मौत के बाद से ही उसके पांचों बेटे उसका उत्पीड़न करते आ रहे हैं। कई बार उसे घर में ही भूखा सोना पड़ता है। बताया कि दो दिन पहले सभी ने पहले तो उससे गाली-गलौच की और फिर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने बेटों से वापस घर में रखने की बहुत गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने उसकी एक न सुनी। उसने बेटों के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि बुजुर्ग महिला ने अपने बेटों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें