डीएम अखिलेश सिंह ने कानून व्यवस्था की बैठक लेकर अधिकारियों को कहा कि लोकसभा निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। चेतावनी दी कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनपद में सभी मतदान केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप निर्वाचन कराने के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। अधिकारियों द्वारा अपनी अपनी तैयारियां तत्काल प्रभाव करें, ताकि प्रत्येक मतदान केंद्र पर शांतिपूर्वक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रुप से चुनाव संपन्न हो सके। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि उनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर मैपिंग का कार्य तत्काल प्रभाव से कार्य करें, जिससे पुलिस फोर्स की व्यवस्था की जा सकेंगे। बैठक में एसपी अजय कुमार पांडे कहा कि उनके द्वारा अपने अपने क्षेत्र में सघन भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करते हुए चुनाव की तैयारी पूर्ण की जाए ताकि आयोग की मंशा के अनुरूप पूरे जनपद में निर्वाचन कार्य पूरा हो सके। उन्होंने सभी असलहा लाइसेंस धारकों को अपने हथियार अविलंब अपने नजदीकी थाना में आगामी तीन दिनों जमा कराने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बैठक कर सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि चौकी क्षेत्र में आने वाले लोगों से संपर्क कर उनको अपना लाइसेंसी हथियार जमा करने के लिए कहे। मौके पर सीडीओ विवेक त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम शामली सुरजीत सिंह, एसडीएम कैराना अमित पाल एसडीएम ऊन सीओ सिटी अशोक कुमार, ऊन तहसीलदार चंद्रकांता, कैराना तहसीलदार रणवीर सिंह समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।