फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे तकनीकी शिक्षा में किए जाएंगे दक्ष

Tue, 30 Jul 2024 04:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को तकनीकी शिक्षा में दक्ष किया जाएगा। कौशल विकास के लिए पहले चरण में जनपद के 10 जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों का चयन किया गया है। चयनित स्कूलों आओ करके सीखो कार्यक्रम के तहत बच्चे खेती-किसानी के साथ इंजीनियरिंग के गुर सीखेंगे। स्किल लैब निर्माण के लिए प्रति स्कूल 28770 रुपये की धनराशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन

जनपद में संचालित 212 उच्च प्राथमिक स्कूल संचालित है। प्रशिक्षित शिक्षक स्कूलों के बच्चों को तय चार ट्रेड में दक्ष बनाएंगे। इन स्कूलों में इंजीनियरिंग एंड वर्कशॉप, एनर्जी एंड एनवायरमेंट, एग्रीकल्चर, नर्सरी व गार्डनिंग और होम एंड हेल्थ ट्रेड को शामिल किया गया है। इसके लिए इलेक्टि्रक उपकरण, खेती किसानी के लिए फावड़े, खुरपे, गैस चूल्हा, राज मिस्त्री, सिलाई-कढ़ाई के उपकरण खरीदे जाएंगे।
जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि कौशल विकास केंद्रों के लिए स्कूलों का चयन हो चुका है। बीएसए लता राठौर ने बताया कि चयनित स्कूलों में कौशल विकास की पढ़ाई की तैयारी पूरी कर ली गई है। फिलहाल इसे 10 स्कूलों में लागू किया जाना है। जिसमें जनपद के पांच ब्लॉक है। प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो विद्यालयों का चयन हुआ है। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उपकरणों की आपूर्ति हो चुकी है। दूसरे चरण में अन्य स्कूलों में योजना लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें