फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
शामली : कैराना के मोहल्ला सदरयान में हुए झगडे़ की वायरल वीडियो का स्क्रीन शाट। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में मारपीट, दो घायल
विज्ञापन

कैराना। बच्चों के बीच विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिससे एक पक्ष का वृद्ध व एक महिला घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया है। इस झगड़े की वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर मोहल्ला सदरयान में इसराइल व अय्यूब पक्ष के बीच बच्चों को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गली में जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें 75 वर्षीय अय्यूब व उसकी भाभी 50 वर्षीय परवीन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। गली में चले लाठी-डंडों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें कुछ लोग हाथों में लाठी लेकर एक दूसरे पर प्रहार कर रहे है।

कैराना के मौहल्ला सदरयान में हुए झगडे की वायरल वीडियो का स्क्रीन शाट।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें