फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिक और शिक्षक लखनऊ में सम्मानित

Fri, 16 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो\ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
बायोटेक नेटवर्किंग फेसीलिटी सेंटर लखनऊ में बीएसएम स्कूल की छात्रा मानवी चौधरी व शिक्षक मोहित मित्तल को नवप्रवर्तन प्रोत्साहन सम्मान समारोह 2016-17 में विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद यूपी द्वारा सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


  स्कूल प्रधानाचार्य निर्मला मलिक ने बताया कि भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड योजना 2015 के अंतर्गत शामली जिले के बीएसएम स्कूल की होनहार छात्रा बाल वैज्ञानिक मानवी चौधरी पश्चिम यूपी की एक मात्र विजेता रही। जिसके प्रोजेक्ट को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर व जापान में होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित किया गया था।

छात्रा ने यह प्रोजेक्ट ऑटोमैटिक ट्रैफिक कंट्रोल एवं रोड सेफ्टी को ध्यान में रखकर बनाया था। जिसके लिए उन्हें विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री मंत्री डा. हर्षवर्धन ने सम्मानित किया। 
विज्ञापन


   उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को लखनऊ में छात्रा व शिक्षक को यूपी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के निदेशक डॉ. एमकेजे सिद्दीकी व संयुक्त सचिव डा. हुमा मुस्तफा ने प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न के साथ प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। स्कूल पहुंचने पर छात्रा का स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर, मैनेजर छाया सिंह का स्वागत कर बधाई देते हुए उसके  उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें