छठ पर्व मनाते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
शामली: शिव सरोवर पर पूर्वांचल और बिहार के श्रद्धालुओं की भीड़
शामली शहर के हनुमान धाम स्थित शिव सरोवर पर सोमवार सुबह छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा। तड़के चार बजे से ही पूर्वांचल और बिहार के रहने वाले सैकड़ों परिवार घाट पर पहुंचने लगे थे। व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। कई श्रद्धालुओं ने सरोवर में गन्ना खड़ा कर फल, चना, गुड़ और अन्य पूजन सामग्री से भगवान सूर्य की आराधना की।
अर्घ्य के बाद छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की खुशहाली की प्रार्थना की गई। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा हुआ और महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर पारण किया। इससे पहले रविवार शाम को श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया था।
छठ पर्व मनाते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
छठ पर्व मनाते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला