फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथयात्रा महोत्सव में लगे भगवान पार्श्वनाथ के जयकारे

विज्ञापन
जलालाबाद में निकली श्रीजी की रथ यात्रा। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जलालाबाद। कस्बे के अतिशय क्षेत्र से रथयात्रा महोत्सव में श्रद्धालुओं उमड़ पड़े। भगवान पार्श्वनाथ के जयकारे लगाते श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। जैन मुनि ने अपने प्रवचनों में रथयात्रा महोत्सव का जैन धर्म में प्रमुख स्थान होने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कस्बे में 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र में वार्षिक रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ सुबह में दिल्ली से आए मंजू, दीपक जैन से विधि विधान से पंडित राजकुमार जैन और सनत जैन ने कराया। मुख्य अतिथि अमूल जैन रहे। मंच उद्घाटन जल निगम सहारनपुर के महाप्रबंधक आरके जैन ने किया। अतिथि रूप में थाना प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा, चौकी प्रभारी विजय त्यागी, प्रदीप कुमार जैन, विपिन कुमार जैन, जंबू प्रसाद जैन भी रहे।
आचार्य जैन मुनि भारत भूषण महाराज ने श्रद्धालुओं को समझाया कि अतिशय क्षेत्र में होने वाली वार्षिक रथयात्रा महोत्सव में नंगे पैर अवश्य भाग लेना चाहिए। रथ यात्रा में भाग लेने से पुण्य अर्जन होता है। अतिशय क्षेत्र में जाकर श्रद्धा भाव से जैन दर्शन के अनुसार पूजा अर्चना करनी चाहिए। मंदिर से श्रीजी की प्रतिमा रथ पर विराजमान कर रथ यात्रा कस्बे के कुरैशियान चौक, बंबा चौक, कटहरा बाजार, मोती बाजार होते मंदिर पहुंची। रथयात्रा महोत्सव का समापन आरती से किया गया। सुभाष चंद जैन, सुशील कुमार जैन, मुकेश कुमार जैन, सतीश जैन, उमेश जैन, नरेंद्र जैन, संदीप जैन, भूपेंद्र जैन, ऋषभ जैन, सचिन जैन, राहुल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें