फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में तोड़फोड़, हंगामा

Thu, 28 Jul 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या, झुलस रही त्वचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांधला। गांव इस्लामपुर के ग्रामीणों ने चिकित्सक पर झगडे़ में घायल हुए लोगों का मेडिकल नहीं करने का आरोप लगाते हुए सीएचसी में तोड़फोड़ कर डाली। उधर, चिकित्सक का कहना है कि ग्रामीण जबरन धारा 307 का मेडिकल बनवाना चाहते थे, इनकार करने पर उन्होेंने सीएचसी में हंगामा किया।
विज्ञापन

घटना की तहरीर थाने में दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव इस्लामपुर घसौली में कई दिन पूर्व दो पक्षों में संघर्ष हो गया था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्षों ने सीएचसी में अपना-अपना मेडिकल करा एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को दोनों पक्षों के दो युवकों के बीच फिर मारपीट हो गई। घायल मेडिकल कराने गांव अन्य लोगों के साथ सीएचसी पहुुुंचे। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के वहां न मिलने पर उन्हें तलाश किया गया, लेकिन उन्होंने आने से इनकार कर दिया। इससे आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर डाली।

 उधर, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रशांत का आरोप है कि ग्रामीणों ने उनके ऊपर धारा 307 का मेडिकल बनाने का दबाव बनाया, विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की। इस बीच रजाउल्ला और उसके साथियों ने अस्पताल में रखी कुर्सी-मेज तोड़ डालीं और सरकारी कागजों को फाड़ दिया। पीड़ित चिकित्सक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस मामले के बारे में थाना प्रभारी निरीक्षक साहब सिंह का कहना है कि चिकित्सक की        तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें