फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे ब्रेकर बने जी का जंजाल

Thu, 28 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Kanwar Yatra - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। अफसरों के आदेशों को ठेंगा दिखाकर लोक निर्माण   विभाग ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर कच्चे ब्रेकर बना दिए। बुधवार को हुई बरसात में ब्रेकरों की मिट्टी सड़क पर फैलने से हादसों का खतरा पैदा हो गया। 
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा मार्ग की व्यवस्था बनाने को लेकर जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने मीटिंग में स्पष्ट निर्देश दिया था कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर जितने भी स्थानों पर ब्रेकर बनाए जाएं वह पक्के होने चाहिए। कच्चे ब्रेकर न बनाए जाएं। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग ने मनमानी करते हुए कांवड़ यात्रा मार्ग पर अधिकांश कच्चे ब्रेकर ही बना डाले। 

कुड़ाना मोड़ से लेकर कलक्ट्रेट तक ही चार स्थानों पर कच्चे ब्रेकर बनाए गए हैं। एआरटीओ कार्यालय के सामने, एसटी तिराहे के पास और उसके कुछ दूरी पर मदरलैंड पब्लिक स्कूल के सामने बनाए गए ब्रेकर बुधवार को बरसात में बेकार हो गए। ब्रेकरों की मिट्टी सड़क पर फैल गई, जिससे कीचड़ हो गई। इसकी वजह से दुपहिया वाहनों का भी वहां से गुजरना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


सवाल यह है कि बरसात का सीजन है, बृहस्पतिवार से डाक कांवड़ आनी शुरू हो जाएंगी। यदि ऐसे में कोई हादसा हुआ, तो  उसका जिम्मेदार कौन होगा। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि ब्रेकरों के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया गया है कि ब्रेकर बक्के बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें