शामली सर्दी में कपडा लपेट कर बाइक पर जाता युवक
- फोटो : SHAMLI
पश्चिमी विक्षोभ से बदल रहा मौसम का मिजाज
शामली। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अभी अगले कई दिन सर्दी इसी तरह से सताएगी। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री घटकर छह डिग्री पहुंच गया है। मंगलवार को सुबह आकाश में बादल और दोपहर बाद धूप निकलने से दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप निकलने से लोगों को ठंड से मामूली राहत मिली। मगर दिन में 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से ठिठुरन बरकार रही।
सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन जारी है। उनका कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम पल पल बदल रहा है। इस सप्ताह कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अभी और गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल सर्दी से राहत की कोई संभावना नहीं है।
अलग-अलग दिनों में जिले का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
18 दिसंबर 17 07 डिग्री
19 दिसंबर 16 07 डिग्री
20 दिसंबर 17 11 डिग्री
21 दिसंबर 18 06 डिग्री
22 दिसंबर 17 07 डिग्री
23 दिसंबर 15 06 डिग्री
24 दिसंबर 15 06 डिग्री