फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी के पैसे मांगने पर महिला से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरी के पैसे मांगने पर महिला से मारपीट
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। मजदूरी के पैसे मांगने गई महिला से एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। घायल महिला को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खानपुर निवासी त्रिपाल सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी वीरमति मंगलवार को गांव के ही एक किसान के खेत पर मजदूरी पर काम करने गई थी। दोपहर को वह अपना काम खत्म कर खेत के मालिक के पास अपने मजदूरी के पैसे लेने गई। आरोप है कि इस दौरान सबसे खेत मालिक ने अभद्रता की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने से मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने महिला को छुड़ाया। इसके बाद परिजनों ने महिला को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें