कैराना। पारिवारिक झगड़े के बाद एक ज्वेलर्स ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी। जांच में मामला फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने सूचना देने वाले सहित चार लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया।
रविवार की दोपहर गांव भूरा में ज्वेलरी की दुकान करने वाले प्रशांत ने पुलिस को सूचना दी कि बदमाशों ने उसकी दुकान के शीशे तोड़ दिए तथा ज्वेलरी लूट ली। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से जानकारी लेने पर पता चला कि प्रशांत की अपने ही परिवारिक भाइयों हिमांशु और निखिल के साथ मारपीट हो गई थी, जिसके बाद प्रशांत में पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने प्रशांत और उसके पिता सुनील तथा दूसरे पक्ष के हिमांशु और निखिल निवासी ग्राम भूरा को गिरफ्तार करके शांति भंग में चालान कर दिया। कार्यवाह कोतवाली प्रभारी एसएसआई मो. नफीस ने बताया कि लूट की सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। जांच के दौरान मामला आपसी मारपीट का निकला, जिस पर चार आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया।