फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंजीर डालकर निकाली ट्रेनें

Tue, 17 Oct 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
problem - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। मेरठ-करनाल मार्ग पर स्थित बुुढ़ाना रोड रेलवे फाटक पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा बैरियर को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त होने से साढ़े तीन घंटे तक रेलवे फाटक के बैरियर की मरम्मत का काम चला। बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक में जंजीर डालकर चार ट्रेनों को निकाला गया। बैरियर मरम्मत होने के दौरान मेरठ-करनाल पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह 8.15 बजे मेरठ-करनाल मार्ग पर स्थित बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक के सिगनल बैरियर पर ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। फाटक का बैरियर क्षतिग्रस्त होने से मेरठ-करनाल मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। जीआरपी और आरपीएफ को यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

बुढ़ाना रोड बैरियर क्षतिग्रस्त होने की रेलवे गेट मैन द्वारा रेलवे स्टेशन अधीक्षक, जीआरपी, आरपीएफ को मामले की सूचना दी गई। आरपीएफ के जवानों ने बैरियर में टक्कर मारने वाली ट्रैक्टर ट्राली को बरामद कर लिया है। सिग्नल कर्मचारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर बैरियर की मरम्मत काम शुरू हुआ। साढ़े तीन घंटे तक बैरियर की मरम्मत का काम जारी रहा।
विज्ञापन


 इसी दौरान बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त होने से सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 51909 सुबह 8.30 बजे शामली रेलवे स्टेशन पर आ गई। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैैैैसेंजर ट्रेन 51910, शामली से दिल्ली जाने वाली सीएनजी ट्रेन 74026, दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन 74021 को बैरियर क्षतिग्रस्त होने से बुढ़ाना रोड फाटक पर जंजीर डालकर सभी ट्रेनों को निकाला गया।

उधर, सिग्नल सेक्शन इंजीनियर सचिन कश्यप ने बताया कि बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक का बैरियर क्षतिग्रस्त होने से चार पैसेंजर ट्रेन प्रभावित  हुई हैं। सभी ट्रेनों को जंजीर डालकर निकाला गया। दोपहर     12 बजे रेलवे बैरियर ठीक करने काम पूरा हो   पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें