कांधला कस्बे के व्यापारी की बेटी को एमएससी फाइनल में कॉलेज टॉप करने पर राज्यपाल और डिप्टी सीएम ने सम्मानित किया गया। छात्रा के पुरस्कृत होने पर परिजनों में खुशी का माहौल है।
मोहल्ला मिरदगान निवासी चंद्र प्रकाश अग्रवाल उर्फ पप्पू किरयाना की दुकान करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी यशी गर्ग मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में एमएससी की शिक्षा ग्रहण कर रही है। इस वर्ष एमएससी फाइनल में कॉलेज टॉप कर नगर व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और डिप्टी सीएम ने गोल्ड मेडल प्रदान करते हुए सम्मानित किया। क्षेत्र के व्यापारिक वर्ग सहित जनप्रतिनिधियों ने परिजनों से मिलकर बेटी की उपलब्धि पर बधाई दी। संवाद