फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के पर्व को शांति सौहार्द से मनाएं

विज्ञापन
गढीपुख्ता में शांति समिति की बैठक में भाग लेते लोग। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
झिंझाना/ कांधला/ गढ़ीपुख्ता। ईद के पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए झिंझाना, कांधला और गढ़ीपुख्ता थानों पर शांति समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को झिंझाना थाने पर एसडीएम विशु राजा और सीओ बिजेंद्र सिंह ने सभी धर्मगुरुओं और लोगों से रमजान और ईद का पर्व शांति और सदभाव से मनाने की अपील की। इस अवसर पर झिंझाना चेयरमैन नौशाद ठेकेदार, अब्बास अली, तिलकराम, उमेश शर्मा, धर्मवीर, मुकीम, इसरार और वासिद, ओमवीर प्रधान आदि मौजूद रहे।
कांधला थाने पर शांति समिति की बैठक में एसडीएम कैराना संदीप कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। एसडीएम ने सभी समुदाय के लोग प्रेम सौहार्द एकता की मिसाल को कायम करते हुए मिलजुल कर ईद उल फितर के त्यौहार को मनाने की अपील की। बैठक में सीओ कैराना बिजेंद्र सिंह भड़ाना, ब्लाक प्रमुख विनोद मलिक, हजरत मौलाना आकिल, ललित शर्मा, वकील जंग, प्रधान रणवीर सिंह, प्रधान शिवकुमार, विपिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता थाने पर आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीएम विशु राजा ने व्यापारियों, मौलानाओं, ग्राम प्रधानों, कस्बे के चेयरमैन, सभासद और जिम्मेदार लोगों से कहा कि ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण भाईचारे के साथ मनाएं। इस अवसर पर चेयरमैन अली हसन, नीरज जैन, अब्दुल रहमान, जबरदीन मलिक, बब्बल कुरैशी, पंडित राम मोहन टेकचंद मित्तल, सलीम, बिलाल चौधरी, फरहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें