किसानों का चीनी मिलों पर 758.84 करोड़ बकाया
शामली। जिले की चीनी मिलो का पेराई समाप्त होने को है। जिले की चीनी मिलो पर 758.84 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान बकाया है। 161 दिन के पेराई सत्र में 967.90 करोड़ रुपये का गन्ना खरीद कर सिर्फ 209.07 करोड़ रुपये का किसानों को भुगतान किया है। नए पेराई सत्र में शामली चीनी मिल 29 नवंबर, ऊन चीनी मिल 17 दिसंबर और थानाभवन चीनी मिल 30 नवंबर तक का बकाया गन्ना भुगतान कर पाई हैं। 161 दिन के पेराई सत्र में 967.90 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा है। जिसमें शामली चीनी मिल ने 297.51 करोड़ रुपये, ऊन चीनी मिल ने 281.65 करोड़ रुपये और थानाभवन मिल ने 388.74 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा है। 967.90 करोड़ रुपये का गन्ना खरीद में शामली चीनी मिल 46.12 करोड़ रुपये, ऊन चीनी मिल 77.79 करोड़ रुपये, थानाभवन मिल 85.16 करोड़ रुपये मिलाकर 209.07 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। जिले की की चीनी मिलो पर 758.84 करोड़ रुपये बकाया है।