शामली। जिले में दो केंद्रों पर सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस के साथ मास्क लगाकर परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
बुधवार को सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा जिला मुख्यालय पर बनाए गए दो केंद्रों सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल और सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल में हुई। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि पहले दिन इंटर की अंग्रेजी विषय की और हाईस्कूल की कंप्यूटर की परीक्षा हुई। परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से डेढ़ बजे तक हुई। उन्होंने इंटर में चार छात्र और कंप्यूटर में तीन परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन किया गया। थर्मल स्क्रीनिंग और फेस मास्क के साथ परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा अगले महीने 15 सितंबर तक चलेगी। सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने बताया कि इंटर में 34 परीक्षार्थियों में 25 और हाईस्कूल में आठ में सात परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।