शामली। जनपद में सीबीएसई से संचालित सभी स्कूलों में हाईस्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।
सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल शामली की प्रधानाचार्या मधु शर्मा व डायरेक्टर नितिन अरविंद टंडन ने बताया कि सीबीएसई 10वीं में भूमि गोयल 98 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, अंशिका जैन 97.8 प्रतिशत दूसरा और मान्य संगल 97.6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, प्रबंधक राहुल गुप्ता, उप प्रबंधक निकुंज मित्तल, राजीव बंसल व कमल गर्ग ने विद्यार्थियों को बधाई दी। बीएसएम स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान ने बताया कि गिन्नी देशवाल, तनिषा चौहान व वंशिका भारद्वाज 98 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। मयंक सैनी 97 प्रतिशत के साथ दूसरे व अंशिका भारद्वाज व छाया देशवाल 96 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। मैनेजर छाया सिंह व चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई दी। रॉक गोल्ड एकेडमी शामली की प्रधानाचार्या दीप्ति जैन ने बताया कि हाईस्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। शुभ गोयल ने 95 प्रतिशत के साथ पहला, खुशी चौधरी ने 94.6 प्रतिशत के साथ दूसरा और स्वाति मित्तल 94.2 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। चेयरमैन सुनील गोयल, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल व स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
रॉयल पब्लिक स्कूल शामली की प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ने बताया कि ख्याति चौधरी ने 95.8 प्रतिशत के साथ पहला, सरा चौहान ने 93.8 के साथ द्वितीय और रिया पंवार 93.2 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक अमरदीप मलिक, उप प्रधानाचार्य विक्रांत राणा ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। लांसर्स पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने बताया कि तनु 93.8 प्रतिशत के साथ प्रथम, छाया तोमर 90.4 प्रतिशत के साथ दूसरे और आयुष 86 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। प्रबंधक नरेंद्र कुुमार, उप प्रबंधक देवयश लाटियान, डॉ. अरविंद गुप्ता, उप प्रधानाचार्य लोकेंद्र राणा व अमित कुमार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। मेपल्स एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने बताया कि मुस्कान चौधरी 95.6 प्रतिशत के साथ पहला, प्रियवंदा 95 प्रतिशत दूसरा और ज्योति तोमर 94 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल ने विद्यार्थियों को बधाई दी। वेदांतम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि पारस 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, अभि मलिक 94 प्रतिशत दूसरा और शिवालिक शर्मा 92.8 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान पाया। प्रबंधक राजपाल कौशिक ने बच्चों को बधाई दी।
एफडी पब्लिक स्कूल गढ़ीपुख्ता के प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। वंशिका पंवार 97 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, आयुष तोमर 96 प्रतिशत दूसरा और शगुन 90.2 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। दिव्या पब्लिक स्कूल थानाभवन के प्रबंधक महिपाल राणा ने बताया कि रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। अंशिका पुंडीर 93.4 प्रतिशत के साथ पहला, वंश अरोरा 93.2 प्रतिशत द्वितीय, ओजस्वी कादियान 92.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। उप्र प्रधानाचार्य लाजपत राय, संदीप कुमार, आदेश कुमार, मोहित वत्स, अंकुर कुमार आदि ने बच्चों को बधाई दी।
एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल जलालाबाद के प्रधानाचार्य आदेश सिसौदिया ने बताया कि नव्या गोयल 95 प्रतिशत के साथ पहले, प्रांशु सैनी 94.4 प्रतिशत के साथ दूसरे और अलीशा 91.8 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। निदेशक अंकित गुप्ता, प्रबंधक नितिन गर्ग व विनित बंसल ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
अर्पण पब्लिक स्कूल थानाभवन की प्रधानाचार्या मनदीप सैनी ने बताया कि आर्यन सैनी 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ पहले, प्रतिभा पुंडीर 94.6 प्रतिशत के साथ दूसरे और अनुराग पुंडीर 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। प्रबंधक अर्पण सैनी ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्यामपाल सिंह ने बताया रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार ने बताया यश मलिक 98 प्रतिशत अंक के साथ निहारिका मलिक 96.8 के साथ दूसरे, सिद्धार्थ चौधरी 93 96.8 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। प्रबंधक व प्रधानाचार्य के साथ ब्रजवीर सिंह, राजीव तोमर, राजीव मिश्रा आदि ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
शामली स्कोटिश स्कूल में हाई स्कूल का रिजल्ट आने पर खुशी मनाती छात्राएं- फोटो : SHAMLI
कैराना सेंटआरसी स्कूल के हाईस्कूल के टापर छात्र छात्राऐ खुशिया मनाते- फोटो : SHAMLI