फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छात्रा से मसाज कराने वाले चौकीदार की तलाश में दबिश, पूरे स्टाफ के बयान दर्ज, पुलिस बोली-जल्द करेंगे अरेस्ट

Sun, 26 May 2024 12:37 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली में एक स्कूल में छात्रा से मसाज कराने वाले चौकीदार की तलाश में दबिश दी जा रही है। उधर, स्कूल के पूरे स्टाफ के बयान दर्ज किए गए हैं और पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करेंगे।
विज्ञापन
डांस करता व मसाज कराता चौकीदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में कांधला क्षेत्र के एक विद्यालय में चौकीदार द्वारा विद्यालय के छात्रावास परिसर में डांस करने व मसाज कराने के प्रकरण में पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है, वहीं उक्त प्रकरण को लेकर पुलिस ने विद्यालय स्टाफ से पूरे प्रकरण को लेकर बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक विद्यालय में जनपद बागपत के गांव तिलवाड़ा निवासी अशोक कुमार चौकीदार के पद पर तैनात था। कई दिन पूर्व सोशल मीडिया पर छात्रावास परिसर में चौकीदार द्वारा छात्रों से मसाज कराने और डांस करने की वीडियो वायरल हुई थी। जिस प्रकरण की गूंज लखनऊ तक पहुंची और चौकीदार पर डीएम के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई। 

यह भी पढ़ें: मानवता शर्मसार: CHC में तड़पती रही दुष्कर्म पीड़िता, नहीं पसीजा अफसरों का दिल, खुले में मृत बच्चे को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस ने खंड शिक्षा अधिकारी सविता डबराल की तहरीर के आधार पर अशोक कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। शनिवार को महिला पुलिस कर्मियों के साथ विवेचक चंद्रशेखर ने स्कूल परिसर में पहुंच कर पूरे मामले के संबंध में सभी अध्यापिकाओं से पूछताछ की, उनके बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी के अनुसार चौकीदार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें