फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर हमला व फायरिंग करने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर हमला व फायरिंग करने पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

कैराना। घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला कर युवती का हाथ तोड़ने व फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव बसेड़ा निवासी आरिफ ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे उसके चाचा असलम अपनी कार से घर लौटे थे। वह गाड़ी खड़ी करके घर के अंदर गए तो उसके पीछे ही गांव के वादिल व उसका भाई दिलशाद और नाजिम व उसका भाई काजिम तथा वादिल का बेटा नसीम हाथों में लाठी डंडे व तमंचे लेकर उसके घर में घुस आए। इन लोगों ने गाली-गलौच करते हुए उसके चाचा असलम पर हमला कर दिया। आरोप है कि नाजिम ने तंमचे से तीन फायर भी किए। परिवार की युवती गुलशाना जैसे ही असलम को बचाने आई तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए घायल कर दिया।
विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों के आ जाने के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर वादिल, दिलशाद, नाजिम, काजिम व नसीम निवासी बसेड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें