फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे अधिकारी और कर्मचारी

विज्ञापन
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बीएसएम स्कूल में किया जा रहा हैलीपेड़ का निर्माण। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे अधिकारी और कर्मचारी
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक फरवरी को शामली में आगमन को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। अभी तक प्रशासन को मिली सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इसे लेकर रविवार सुबह से ही जिला अस्पताल में साफ-सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड, पीकू वार्ड और ओमिक्रॉन वार्ड में साफ सफाई कराई गई और वहां लगी मशीनों को चलाकर ट्रायल लिया गया। ऑक्सीजन प्लांट भी चलाकर जांच की गई। इसके अलावा स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे रहें। दोपहर में डीएम जसजीत कौर ने जिला अस्पताल पहुंचकर सीएम के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार व अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएम स्कूल में बनाया हेलीपैड
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर उतारने के लिए बीएसएम स्कूल में हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि अभी तक मुख्यमंत्री द्वारा जिला अस्पताल के निरीक्षण करने की जानकारी मिली है। इसे देखते हुए जिला अस्पताल के नजदीक बीएसएम स्कूल में हेलीपैड बनाया जा रहा है। जैसे ही मुख्यमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम मिलेगा, उसी के अनुसार व्यवस्थाएं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें