झिंझाना। क्षेत्र के मोहल्ला सैदमीर निवासी रामपाल की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
तहरीर के मुताबिक, 13 जून की शाम करीब पांच बजे रामपाल अपने खेत पर नौकर के साथ काम कर रहा था, तभी देवेंद्र, विशाल निवासी याम रंगाना (हाल निवासी काकानगर बालाजी मंदिर, शामली) और मुद्दसिर निवासी मोहल्ला सैदमीर दो मोटरसाइकिलों पर पहुंचे।
आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए रामपाल के साथ लाठी-डंडों व लात-घूसों से मारपीट की और ढाई लाख रुपये की मांग की। पीड़ित के अनुसार, पैसों का हिसाब 4-5 साल पहले ही चुकता हो चुका है, लेकिन आरोपी नहीं माने। उन्होंने रामपाल का मोबाइल बंद कर अपने पास रख लिया और जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ऊन रोड पर सपना हल्के के सामने अपने ऑफिस में ले गए, जहां दोबारा पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर है।