फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोगवान जलालपुर की प्रधान के पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान के पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

शामली/बाबरी। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में धमकी देने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप मेें गांव गोगवान जलालपुर की महिला प्रधान के पुत्र के विरुद्ध थाना बाबरी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो संज्ञान में आया, जिसमें किसी व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति के साथ अभद्र भाषा और धमकी भरी भाषा शैली का प्रयोग किया गया। जांच में वायरल ऑडियो थाना बाबरी क्षेत्र के गोगवान जलालपुर से संबंधित होना पाया गया। एसपी के मुताबिक इस ऑडियो में योगेश को गांव की वर्तमान प्रधान सुषमा के पुत्र विनय उर्फ राजू द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया है। इस बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि दोनों एक ही कुटुंब खानदान के हैं, जिनके घर आसपास ही हैं। इस ऑडियो के संबंध में थाना बाबरी पर योगेश द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर महिला प्रधान के पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें