फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार, चालक की जान गई

Fri, 04 Sep 2026 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कांधला रोड पर बृहस्पतिवार रात कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

मोहल्ला दरबार कला, तीतरवाड़ा चुंगी निवासी तनवीर (33) बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे ईको कार से कांधला जा रहा था। पुराने सल्फर से आगे उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तनवीर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक के पिता नसीम ने बताया कि तनवीर ईको चलाता था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके दो छोटी बेटियां और एक छोटा बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि परिजनों के कहने पर शव का पंचनामा भरकर उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें