फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सपा की सरकार बनने पर छह घंटे में गन्ना भुगतान’

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव हिन्ड में सपा कार्यकर्ताओ की बैठक को सम्बोधित करते सपा नेता डॉ सुधीर पंवार - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
‘सपा की सरकार बनने पर छह घंटे में गन्ना भुगतान’
विज्ञापन

शामली। हींड गांव में समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के सम्मेलन में वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि प्रदेश मेें सपा की सरकार बनी, तो किसानों का गन्ने का छह घंटे में नकद भुगतान किया जाएगा।
सोमवार को आयोजित के सम्मेलन में सुधीर पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 14 दिन में बकाया भुगतान दिलाए जाने की घोषणा की थी। चीनी मिलों के पेराई सत्र समाप्त होने के तीन माह बाद भी बकाया गन्ना भुगतान नही मिलने से किसान परेशान है। यदि सपा की प्रदेश में सरकार बनी तो किसानों को छह घंटे में गन्ने का भुुगतान कराया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी के बागपत में आपत्तिजनक दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि 2022 विस चुनाव में हार को देखते हुए भाजपा नेता बौखला गए हैं। वह हरी टोपी और गोल टोपी के मुस्लिमों और किसानों को आतंकवादी से जोड़ रही है, जबकि हरी टोपी और गोल टोपी जो किसान और मुस्लिम समाज की शान और पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, वरिष्ठ नेता वतन सिंह सैनी, नवनियुक्त प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राव रहमान राणा ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता राव अख्तर हसन ने और संचालन एहसान राणा ने किया। मौके पर बिट्टू पांचाल सिलावर, गोपाल कश्यप करोड़ी, रविन्द्र कोरी ताना, सपा युवजन सभा पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. अनुज पंवार, सलेक चंद प्रधान महरमपुर, संजय कुमार कसेरवा कलां, अनीस अहमद, महरमपुर, जमशेद पहलवान भसानी, डॉ. विनोद शर्मा जलालपुर, राजन तेजान करोड़ी मौजूद रहे।

शामली क्षेत्र के गांव हिन्ड में सपा के कार्यक्रम में भाग लेते लोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें