शामली माजरा रोड कार्यालय से गन्ना समिति कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने जाते रालोद कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
चीनी बेचकर होगा बकाया गन्ना भुगतान
शामली। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर धरनास्थल पर किसान हंगामा करते रहे। चीनी मिल अफसरों से सवाल जवाब करते रहे। धरनास्थल पर किसानों ने शामली चीनी मिल से किसानों ने 50 करोड़ रुपये की मांग की। मगर, शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने बताया कि शामली चीनी मिल आगामी दस दिन में 18 करोड़ रुपये एक माह में 35 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। शेष भुगतान चीनी बेचकर किया जाएगा।
थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर ने कहा पिछला बकाया भुगतान फरवरी माह तक किया गया था, इस बार बकाया भुगतान जनवरी-फरवरी माह तक पूरा भुगतान किया जाएगा। महाप्रबंधक ने कहा कि इस माह में तीस करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। भुगतान की बैक से लिमिट नही बनी है, सारा भुगतान चीनी बेचकर किया जाएगा। ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत ने नवंबर माह तक संपूर्ण भुगतान करने का आश्वासन दिया। 11 फरवरी तक की 24 करोड़ रुपये की दस दिन के भुगतान की एडवाइस भेज दी है। चीनी बेचकर प्रतिमाह 25 करोड़ रुपये का भुुगतान किया जाएगा।
शामली गन्ना समिति कार्यालय पर धरने पर बैठे रालोद कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते वक्ता- फोटो : SHAMLI
शामली गन्ना समिति कार्यालय पर डीसीओ को ज्ञापन देते रालोद नेता- फोटो : SHAMLI