फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं जली कैंडिल, तो कहीं दी मौन श्रद्धांजलि

Thu, 22 Sep 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
tribute - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शहर के शिक्षण संस्थाओं में उड़ी में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 17 जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन


शहर के मेपल्स एकेडमी में बुधवार को छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने जम्मू कश्मीर के उड़ी में आतंकी हमले से हुए शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य अजय शर्मा व प्रबंधक मुकेश संगल ने हमले का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री से सैनिकों को खुली छूट देने की अपील की। इस दौरान प्रताप सिंह, रविश, रमनीश, बाल विक्रम, मोनू बच्चस आदि मौजूद रहे।

उधर, केके पब्लिक स्कूल में हमले में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए बच्चों और अध्यापकों ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रबंधक चंदन सिंह, प्रधानाचार्य जितेंद्र बालियान, रवि मलिक, सरिता गुप्ता, लवकुश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, हिंदू कन्या इंटर कालेज में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। वही छात्राओं व शिक्षिकाओं ने दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। स्कूल की प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री राजनाथ सिंह से जल्द ही मजबूती से जवाब देने की अपील की। इस दौरान मीनाक्षी, निशा गोयल, निशा मिश्रा, रेणुका शर्मा, सरिता दहिया, पवित्री, मधुबाला आदि मौजूद रहे। वहीं, दयानंद वैदिक विद्यालय आर्य समाज में हवन यज्ञ के साथ उड़ी व हिंदवाडा में हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर शांति की प्रार्थना की।

इस दौरान रघुवीर सिंह आर्य, प्रबंधक राम कुमार गुप्ता, सचिन कुमार, प्रधानाचार्य मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। उधर संत गोरखनाथ चिल्ड्रस अकादमी कांधला में उड़ी में आतंकी          हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक क्षितिज मित्तल व समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें