शामली। पुलिस आरक्षी भर्ती 2013 के सभी चयनित अभ्यर्थियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम डीएम ओपी वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2013 के अभ्यर्थियों की 16 जुलाई 2015 को सफल अभ्यर्थियों की अंतिम चयन परिणाम सूची प्रकाशित की जा चुकी है। उसमें लगभग 38315 अभ्यर्थी सफल हो चुके हैं, जिनके नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए हैं।
ज्ञापन में अवगत कराया कि पुलिस आरक्षी भर्ती 2013 के सभी चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र परिणाम घोषित होने के दो माह की अवधि समाप्त हो चुकी है, लेकिन अभी तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए हैं। अभ्यर्थियों ने पुलिस आरक्षी भर्ती के नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की है। इस दौरान सुनील कुमार, अनुज, लोकेंद्र, गुलवीर, संतोष कुमार, रोहित कुमार, महताब अली, गौरव, श्रीपाल, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।