फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनरा बैंक की खिड़की का सरिया, विद्युत केबल तोड़ा

विज्ञापन
कैराना में केनरा बैंक की छत पर लगे एडजोस्ट फेन के जंगले के वेल्ड किये गये सरिये - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। सीओ कार्यालय के सामने केनरा बैंक की छत पर लगे पंखे की खिड़की का सरिया और केबल चोरों ने तोड़ दिया। सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस पहुंची। बैंक कर्मचारी की तरफ से तहरीर दी है।
विज्ञापन

केनरा बैंक की ऊपरी मंजिल पर अंदर से बाहर की तरफ हवा फेंकने वाला पंखा लगा हुआ है। सुरक्षा के लिए खिड़की (जंगला) में सरिया लगा हुआ है। रात में चोरों ने सरिया और उसमें अंदर जा रहे बिजली का केबल तोड़ दिया। रविवार सुबह आस पड़ोस के लोगों ने खिड़की का सरिया टूटा देख बैंक के चौकीदार राकेश को सूचना दी। उसने पुलिस और बैंककर्मियों को सूचना दी। पुलिस ने मामले की छानबीन की। बैंक कर्मचारी अशोक रेड्डी की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी। बैंक में सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि बैंक कर्मचारी की तरफ से दी गई तहरीर में शरारती तत्व द्वारा बैंक के जंगले के अंदर से जा रहे बिजली के केबल को तोड़कर बैंक की विद्युत सप्लाई बंद करना बताया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें