फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में आज से शुरू होगा बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में आज से शुरू होगा बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान
विज्ञापन

शामली। जनपद में आज से बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान एक जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। यह अभियान पुलिस और प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से चलाकर महिलाओं को बालिकाओं केे सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रशासन ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली है।
रविवार को डीएम अखिलेश सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान एक जुलाई से शुरू किया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। डीएम और एसपी के नेतृत्व मे संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले बालिका स्कूल में सुरक्षा संबंधी जानकारी पुलिस द्वारा दी जाएगी। इसमें महिला पुलिस भी साथ रहेगी। इस अभियान का प्रत्येक सत्र दो घंटे का होगा। इस अभियान की शुरूआत सोमवार को हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली सुबह 10 बजे से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत महिला थाना प्रभारी द्वारा महिलाओं से संबंधित बाजार में जाकर जागरूक करेंगी। थाना प्रभारी पुलिस बल और महिला आरक्षी के साथ अपने क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूलों में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाएंगे। सीओ और एसडीएम संयुक्त रूप से थानावार भ्रमण कर एक-एक स्कूल में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान का प्रचार प्रसार करेंगे। एसपी ने बताया कि इसके लिए सभी थाना प्रभारियों और सीओ को अवगत करा दिया गया है। इस अवसर पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें