12 दिसंबर की कैराना किसान पंचायत को सफल बनाने का आह्वान
शामली। भाकियू की मासिक बैठक में आगामी 12 दिसंबर को कैराना में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए आह्वान किया गया। किसान पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत हिस्सा लेंगे।
बृहस्पतिवार को शामली नगर पालिका परिषद कार्यालय के सभागार में हुई बैठक में किसान पंचायत की तैयारियों में जुट जाने का निर्णय लिया गया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता देशपाल और संचालन देवराज पहलवान ने किया। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, देशपाल चेयरमेन, मेनपाल चौहान, शांता प्रधान, देवराज पहलवान, योगेंद्र पंवार, ब्रह्मपाल नाला, सोमपाल सैनी, सदाम, मुनव्वर, अनवर हसन, तालिब चौधरी, अमरीश मलिक, बिट्टू, गय्यूर हसन, जाहिद हसन, मुन्ना टिटौली, आबिद, गडडू, मनोज तोमर, अमजद तोमर, इरफान कांधला, सुनील, सुरेश त्यागी, रविंद्र राणा, लाखन सिंह आदि मौजूद रहे।