फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर शांति सौहार्द बनाए रखने का आह्वान

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक में भाग लेते पुलिसकर्मी व अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
त्योहारों पर शांति सौहार्द बनाए रखने का आह्वान
विज्ञापन

शामली। जिले में श्रीदुर्गा नवरात्र एवं आगामी त्योहारों पर कानून व्यवस्था को लेकर डीएम जसजीत कौर ने शांति समिति की बैठक ली। उन्होंने त्योहारों पर शांति सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव ने रामलीला, रावण पुतला दहन, दुर्गा मूर्ति विसर्जन आदि को लेकर गणमान्य लोगों से वार्ता कर सुझाव मांगे। डीएम ने कहा कि आयोजन स्थलों पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का शत प्रतिशत पालन हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाना है। कोरोना महामारी को अभी हल्के में नहीं लिया जाना है। दोबारा से कोरोना के केस न आए उसके लिए भीड़-भाड़ व्यवस्थित हो। पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम की व्यवस्था हो, स्वयं सेवकों की व्यवस्था रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार भी सभी त्योहार शांतिपूर्वक एवं सौहार्द पूर्वक रूप से मनाए जाएं। यदि कहीं पर भी समस्या होती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि सभी त्योहार शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हो। यदि कहीं कोई समस्या होती है, तो उसकी सूचना तत्काल दी जाए। उन्होंने त्योहारों के दृष्टिगत अपने अपने क्षेत्र का भ्रमण करने के एसडीएम सीओ को निर्देश दिए जाए। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें