फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसवाल में बुखार के दो मरीजों में मिले डेंगू के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंसवाल में बुखार के दो मरीजों में मिले डेंगू के लक्षण
विज्ञापन

शामली। गांव भैंसवाल में डेंगू के लक्षण वाले दो मरीज मिलने पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया और दो संभावित डेंगू के मरीजों के सैंपल लिए। जिले में अब तक डेंगू बुखार के 32 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम गांव भैंसवाल में पहुंची। डॉ. विनय ने बताया कि गांव में छह साल के बालक और 13 साल के किशोर को डेंगू बुखार होने की सूचना मिली थी। दोनों मरीजों का परिजनों ने निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। उपचार के बाद दोनों ठीक हो गए हैं। उन्होंने बताया कि निजी अस्पताल में रेपिड एंटीजन किट से हुई जांच में डेंगू बताया गया था। जबकि एलाइजा जांच के बाद ही डेंगू की पुष्टि हो पाती है। स्वास्थ्य टीम ने गांव में पहुंचकर जानकारी ली और संभावित डेंगू के दो मरीजों के सैंपल लिए गए। गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव और पत्रक वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिक्षा देते हुए बताया कि गांव में जहां पानी की निकासी ना हो, वहां पर सप्ताह में दो बार जला हुआ मोबिल ऑयल या मिट्टी का तेल डाले। उन्होंने बताया कि गांव में 23 घरों की जांच कर लारवा ब्रीडिंग की जांच की गई, लेकिन उनमें किसी भी जगह लारवा ब्रीडिंग नहीं पाई और गांव में सामान्य स्थिति है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि अभी तक 143 सैंपलों की जांच कराई गई, जिनमें अब तक डेंगू बुखार के 32 मरीज मिले हैं। इसके अलावा जिले में अब तक मलेरिया के 43 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें