शामली सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलिज में ‘गुरू तेगबहादुर‘ के चित्र पर पुष्पअर्पित करते शिक्?
- फोटो : SHAMLI
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली में गुरु तेग बहादुर का बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
शनिवार को कालेज मेें आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और गुरु तेग बहादुर के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन से हुआ। मुख्य वक्ता सचिन कुमार ने कहा कि गुरु तेग बहादुर सिक्खों के नौवें गुरु थे, जिन्होंने प्रथम गुरु नानक द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने बताया कि गुरु तेग बहादुर हमेशा धर्म, सत्य, जन कल्याणकारी कार्यों के पक्षधर रहे। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनके जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है और मिलती रहेगी। मौके पर उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, मोहर सिंह, नीटू कश्यप, पवन कुमार, पुष्पेंद्र, अंकुर, मधुबन शर्मा, अंकित भार्गव, ब्रजपाल सिंह, मुदित गर्ग, महेंद्र सिंह, योगेंद्र सैनी, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने और संचालन सोमदत्त आर्य ने किया।