शामली विजय चौक पर यातायात के बारे में बस चालक को जानकारी देते एनसीसी के छात्र
- फोटो : SHAMLI
शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली में यातायात माह नवंबर के तहत यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 85 बटालियन एनसीसी शामली की सब यूनिट के कैडेट्स को यातायात नियमों की जानकारी दी।
यातायात नियंत्रण और चौराहों पर पहुंचकर यातायात संचालन सिखाया और यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। कैडेट्स ने स्कूल बसों के चालकों, छात्रों और अन्य वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए पर्चों का वितरण किया। कैडेट्स ने नागरिकों को सड़क दुर्घटना रोकने के बारे में जागरूक किया।
यातायात प्रभारी भंवर सिंह और प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने छात्रों सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के बारे में विस्तार से समझाया। कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर ही वाहन चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए अपनी और दूसरों की जान की हिफाजत करें। कार्यक्रम में अजय थापा, इंद्र थापा, अनिल शर्मा, श्रवण तोमर आदि मौजूद रहे।