सीएए के विरोध की रणनीति बनाई
कैराना। जमीयत उलमा ए हिंद के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी दिनों में सीएए का विरोध करने की रणनीति बनाई गई। मंगलवार को कैराना के मायापुर रोड स्थित अहसनुल उलूम मदरसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मौलाना आकिल की अध्यक्षता में बैठक हुई।
मौलाना आकिल ने बताया एनआरसी, एनपीआर और सीएए को लेकर इस तरह विरोध किया जाएगा, ताकि हुकूमत इन कानूनों के बारे में फिर से विचार करने को तैयार हो जाए। कहा कि सरकार ने जो नए कानून बनाए हैं, वह सिर्फ लोगों को परेशान करने के लिए बनाए गए हैं। जमीयत उलमा ए हिंद ने हमेशा अमन के साथ काम किया है। संगठन के जनरल सेक्रेटरी मौलाना तहसीन ने बताया कि 27 जनवरी को कैराना मेें जमीयत उलमा ए हिंद की बैठक होगी, जिसमें नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी के विरोध में शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान ऊन तहसील सदर मौलाना सैयद अतहर हसन, मुफ्ती शाहिद, मौलाना सनव्वर, मौलाना वाजिद, मौलाना वासिल जनरल सेक्रेटरी ऊन तहसील, मौलाना खुर्शीद उपाध्यक्ष शामली, हाफिज अय्यूब, कारी अनीस, कारी इरशाद, मौलाना जाबिर, मौलाना इमरान आदि मौजूद रहे।