फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हाईवे को जोड़ने वाला बाईपास अगले चार माह में बनकर होगा तैयार

विज्ञापन
शामली बलवा के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
दो हाईवे को जोड़ने वाला बाईपास चार माह में होगा तैयार
विज्ञापन

शामली। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और पानीपत-खटीमा हाईवे को जोड़ने वाले बाईपास का कार्य चार माह में पूरा हो जाएगा। जिसके बाद दिल्ली और पानीपत की ओर जाने वाले वाहन चालकों की राह आसान हो जाएगी। पूर्वी यमुना नहर के दोनों ओर पुल को संपर्क मार्ग से जोड़ने के लिए निर्माण कंपनी ने मिट्टी का भराव शुरू करा दिया है।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बलवा से लेकर पानीपत-खटीमा हाईवे पर कंडेला तक शामली बाईपास निर्माणाधीन है। पूर्वी यमुना नहर पुल पर गर्डर रखे जा चुके हैं। पुल का लिंटर कार्य पूरा हो चुका है। पुल के दोनों ओर बाईपास पर एप्रोच रोड बनाकर जोड़ना बाकी है। बलवा गेट के सामने पूर्वी यमुना नहर का पुल का ज्यादातर कार्य पूरा हो गया है, नहर पुल को संपर्क मार्ग से जोड़ने के लिए बाईपास और संपर्क मार्ग पर मिट्टी भराव तेजी से चल रहा है। दूसरी ओर, नहर पुल से औद्योगिक क्षेत्र और कंडेला की ओर भी निर्माण एजेंसी मिट्टी डालकर भराव करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा हाईवे और शामली बाईपास की निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर जीतूराज का कहना है कि बलवा से लेकर कंडेला तक बाईपास का कार्य 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। जिसमें पूर्वी यमुना नहर पुल और कंडेला व जगनपुर के पास फ्लाईओवर निर्माण कार्य शामिल है। बाईपास का फिलहाल 65 प्रतिशत कार्य पूरा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें