फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी-उद्यमी बेखौफ करें अपना कारोबार : सुकीर्ति

विज्ञापन
शामली नगर पालिका में व्यपारियों की बैठक लेते एसपी व एएसपी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
व्यापारी-उद्यमी बेखौफ करें अपना कारोबार : सुकीर्ति
विज्ञापन

शामली। शामली नगर पालिका परिषद के सभागार में शुक्रवार को व्यापारी सुुरक्षा सैल की बैठक में एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि व्यापारी-उद्यमी बिना किसी भय के अपना कारोबार करें। उन्हें सुरक्षा देना उनकी जिम्मेदारी है। सभी व्यापारी प्रतिष्ठान के बाहर सीसीटीवी जरूर लगवाएं। अपने प्रतिष्ठान पर किसी व्यक्ति को कार्य हेतु रखे जाने पूर्व उसका पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य करा लें।
बैठक में एसपी ने कहा कि रात्रि एवं दिन में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पुलिस कर्मियों द्वारा की जा रही है। पेट्रोलिंग साफ्टवेयर पर काम चल रहा है, जो शीघ्र पूरा हो जाएगा। जाम के संबंध में पुलिस व्यापारी अपने प्रतिष्ठान के बाहर कोई सामान ना रखें। बाइक के साइलेंसर से छूटने वाले पटाखों के जल्द ही ऐसे हाटस्पॉट को चिह्नित कर लिया जाएगा। गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राली से होने वाले जाम के संबंध में प्रशासन के साथ बैठक कर इसका समाधान ढूंढ निकालेंगे। हनुमान धाम पर लगने वाले जाम की समस्या को समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन

सीयूजी नंबर पर संपर्क कर अपनी बात पहुंचा सकते हैं। जिसके निदान का हर संभव प्रयास किया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने जिले में पड़ोसी राज्य हरियाणा व पंजाब पुलिस द्वारा शामली के व्यापारियों का उत्पीड़न करने का मुद्दा उठाया। दूूसरे प्रदेश की पुलिस सर्राफा, बर्तन, मेडिकल, व्यापारियों की दुकानों पर आकर उनका अनावश्यक उत्पीड़न करती है। उन्हें उठाकर सीधे अपने राज्य में ले जाकर सौदेबाजी करके उनका उत्पीड़न करती है, यह बंद होना चाहिए। व्यापारी विनोद सचदेवा के बेटे नीलेश सचदेवा की करंट लगने से हुई मृत्यु पर कहा कि इसमें विद्युत निगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

विद्युत निगम से असहाय परिवार को मुआवजा दिलाया जाए। सूर्यवीर सिंह एवं दिनेश गुप्ता ने पेट्रोल पंप पर तेल भरवा कर पैसे ना देने की घटनाओं की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने गन्ने के सीजन में लगने वाले जाम की समस्या बताते हुए समाधान की मांग रखी। बैठक में पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, उद्यमी जेके जैन, आलोक जैन, आशीष जैन, आईआईए के चेयरमैन अनुज गर्ग, अशोक मित्तल, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, महेश धीमान, सुभाष चंद धीमान, गौरी शंकर, राजेश गुप्ता, प्रवेश वर्मा, दीपक गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें