फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में व्यापारी की पत्नी मिली कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
शामली के मोहल्ला गगन विहार स्थित हॉटस्पॉट पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
व्यापारी की पत्नी मिली कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

शामली। शहर में व्यापारी की पत्नी के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन दिन पहले खांसी जुकाम की शिकायत होने पर सैंपल लेकर जांच को भेजा था। महिला को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि परिवार के अन्य तीन सदस्यों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है।
शनिवार को मेरठ मेडिकल से आई जांच रिपोर्ट में एक महिला के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अधिकारियों के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव महिला सुभाष चौक की निवासी है और बर्तन व्यापारी की पत्नी है। महिला को खांसी, जुकाम होने की शिकायत होने पर स्वास्थ्य विभाग ने 10 जून को सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ भेजा था। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को मेरठ से प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में एक महिला के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया है। कोरोना पॉजिटिव महिला के निवासी वाले क्षेत्र में सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महिला सहित तीन ने दी कोरोना को मात
शामली। जनपद में कोरोना पॉजिटिव महिला सहित तीन लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। तीनों को कोविड अस्पताल से छुट्टी कर घर भेजा गया है। अधिकारियों के मुुताबिक शामली क्षेत्र के एक गांव निवासी दिल्ली पुलिस के सिपाही की पत्नी के सैंपल की जांच रिपोर्ट तीन जून को कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसी दिन झिंझाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इसके अलावा कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के सैंपल की जांच रिपोर्ट 27 मई को पॉजिटिव आई थी। तीनों का कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा था। तीनों में कोरोना के लक्षण में सुधार होने पर दोबारा सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। शनिवार को तीनों के सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें कोविड अस्पताल से छुट्टी कर घर भेज दिया गया है। अभी वे कुछ दिन घर पर क्वारंटीन में रहेंगे। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को कोरोना पॉजिटिव तीन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। तीनों को कोविड अस्पताल से छुट्टी कर घर भेजा गया है। डीएम ने बताया कि जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस आठ रह गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें