फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों का संचालन बंद होने से बसों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
शामली रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
ट्रेनों का संचालन बंद होने से बसों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन

शामली। ट्रेनों का संचालन नहीं होने से त्योहारों पर यूपी रोडवेज की बसों में सवारियों की भारी भीड़ उमड़ी। यात्रियों के बीच सीट के लिए मारामारी मची रही। रविवार को गोवर्धन के दिन भैयादूज के लिए सवारियां रोडवेज की बसों में निकल पड़ी। यूपी रोडवेज को अच्छी खासी आय हुई है।
विज्ञापन

त्योहारों पर दिल्ली-शामली, सहारनपुर खंड पर ट्रेनों का संचालन बंद होने से दिवाली के त्योहारों पर यूपी रोडवेज की बसों में सवारियों की मारामारी रही। दिवाली से दो दिन पूर्व दिल्ली-पानीपत-करनाल, मेरठ से छोटे शहरों के लिए निकल पड़ी। गोवर्धन को सुबह बस अड्डों पर सामान्य सवारियां आई। दोपहर बाद शामली से सहारनपुर, मेरठ, दिल्ली, करनाल, पानीपत, मुजफ्फरनगर आदि के लिए सवारियों की भीड़ बस अड्डे पर निकल पड़ी। यूपी रोडवेज की बसें आते ही सवारियों से बस भर जाती थी। शामली रोडवेज बस अड्डे केेे वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि सवारियां निकलने से यूपी रोडवेज को अच्छी खासी आय हुई है। यूपी रोडवेज की बसों की आय बढ़ने का कारण ट्रेनों का संचालन न होना है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल यूपी रोडवेज की 23 बसों का 18- 20 प्रतिशत आय की बढ़ोतरी हुई है, जबकि गत वर्ष गोवर्धन के दिन 3.12 लाख रुपये, भैयादूज से अगले दिन 3.59 लाख रुपये की आय हुई थी। इस साल दिवाली से एक दिन 3.71 लाख रुपये और गोवर्धन के दिन चार लाख रुपये की आय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दिवाली प्रोत्साहन योजना में शामली डिपो की आय का आंकड़ा -
- तिथि- --आय लाख में--
12 नवंबर- - 3.14 लाख रुपये-
--13 नवंबर- - 3.71 लाख रुपये-
--14 नवंबर- -3.23 लाख रुपये -
. - 15 नवंबर- -4 लाख रुपये-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें