शामली में दीपावाली पर होती अतिशबाजी।
- फोटो : SHAMLI
शामली। एनजीटी के आदेश पर सरकार द्वारा दिवाली पर पटाखों की बिक्री और जलाने पर लगाया प्रतिबंध जिले में बेअसर रहा। मध्य रात्रि के बाद तक जमकर आतिशबाजी हुई और खूब पटाखे जलाए गए।
वायु प्रदूषण को देखते हुए एनजीटी के आदेश पर सरकार ने इस बार दिवाली पर एनसीआर में शामिल शामली समेत कई जिलों में पटाखों की बिक्री और जलाने पर प्रतिबंधित लगाया था। सरकार की गाइड लाइन मिलने पर प्रशासन ने पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी थी। इसके चलते पटाखा विक्रेताओं को अस्थाई लाइसेंस जारी नहीं किए गए थे। दिवाली के त्योहार की खुशी में एनजीटी और सरकार के आदेशों का कोई असर होता नहीं दिखा।
जिले में दिवाली पर पहले सालों की तरह ही इस बार भी शनिवार शाम से ही पटाखे और आतिशबाजी शुरू हो गई थी। रातभर आसमान रंगीन रोशनी से जगमगाता रहा। मध्य रात्रि के बाद तक भी आसमान में आतिशबाजी और पटाखों की गूंज सुनाई देती रही। लोगों ने उत्साह के साथ दिवाली का त्योहार मनाया गया। बाजार में दुकानों पर चोरी छिपे पटाखों की बिक्री होना भी बताया गया। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि दुकानों पर पटाखों की बिक्री नहीं होने दी गई।