फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बाद ठिठुरन बढ़ी

Sun, 05 Feb 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बारिश में भीगते हुए जातीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली।  पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। शनिवार की मध्य रात्रि  शुरू हुई बूंदाबांदी रूक-रूक कर रविवार सुबह तक जारी रही।    बूंदाबांदी के बाद पूरे दिन कभी आकाश में बादल और कभी धूप निकली। हवाएं चलने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।  खराब मौसम होने से अजमेर से हरिद्वार जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस समेत कई पैसेंजर ट्रेनें आधा घंटा लेट रही। इससे सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन


पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी चलने से पश्चिमी विक्षोभ दो दिन पूर्व आ गया। शनिवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है। आकाश में बादल छाने के बाद कभी बादल तो कभी धूप देखने को मिली। मध्य रात्रि से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। रविवार सुबह तक बूंदाबांदी जारी रही। दोपहर बाद मौसम मे ठिठुरन बढ़ गई। पूर्व और पश्चिमी की ओर तेज हवाएं चलने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रही।

सरदार बल्लभ भाई  पटेल कृषि विश्व विद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष अशोक कुमार अहलूवालिया ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण समय पहले पश्चिमी विक्षोभ आ गया। उनका कहना कि अगले 24 घंटे मे मौसम मिला जुला रहेगा। आठ फरवरी के बाद मौसम में सुधार होने की संभावना है। उधर, बदले मौसम में रेल सेवाओं पर असर जारी रहा। स्टेशन मास्टर केपी सिंह मलिक ने बताया कि अजमेर से हरिद्वार जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन आधा घंटे लेट रही।
विज्ञापन


इस ट्रेन का शामली आने का समय सुबह छह बजकर बीस मिनट का है। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस का समय साढ़े सात बजे है। यह एक्सप्रेस ट्रेन आठ बजे आई है। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का  शामली पहुंचने का समय सुबह 9 बजे का है। यह पैसेंजर 9.50 बजे पहुंची। इसके अलावा कई ट्रेनें आधा घंटे तक लेट रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें