फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भक्ति में बाधा है अभिमान’

Sun, 05 Feb 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जलालाबाद में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलालाबाद। प्राचीन सिद्द पीठ दुर्गा देवी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में आचार्य वेद प्रकाश शुक्ल ने कहा कि भगवान की भक्ति में सबसे बड़ी बाधा अभिमान है। 
विज्ञापन

भगवान की दी हुई वस्तुओं में से ही मनुष्य दान देता है और कहता है कि मैने बहुत दान दिया है, परंतु मैं का अभिमान जब तक हमारे अंदर है, हम न दान करते हैं और न भगवान की भक्ति कर सकते है।

उन्होंने महाराज बलि-शुक्राचार्य, शुकदेव मुनि के चरित्रों को बहुत ही सरल भाव से व्याख्यान किया। बताया कि भगवान पृथ्वी पर अलग-अलग रूप धारण कर मानव का उद्धार करते हैं। मानव अभिमान दूर कर सात्विक भाव को धारण कर भगवान की पूजा भक्ति करे। चंद्रमोहन शास्त्री ने हवन कराया। जिसमें यजमान देवेंद्र शर्मा रहे।
विज्ञापन


इस दौरान सुभाषचंद्र शर्मा, ब्रजमोहन, भूषण लाल, देवेंद्र शर्मा, ममता शर्मा, मंजू रानी, इंदू आहूजा,  बबिता, योगेश देवी, शालिनी, वंदना, राखी, पूनम, ओम प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें