फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
शामली में दिल्ली रोड पर अतिक्रमण के दौरान जेसीबी से चबूतरा तोड़ता कर्मचारी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
विज्ञापन

शामली। शहर में लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए शनिवार को अतिक्रमण पर नगर पालिका का बुलडोजर चला। जिससे व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। कार्रवाई के दौरान पांच दुकानदारों के चालान किए गए। साथ ही कई दुकानों के आगे बने रैंप तोडे़ गए।
एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह ने नगर पालिका की टीम और पुलिस बल को साथ लेकर शहर के फव्वारा चौक से लेकर दिल्ली रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों सड़क पर बनाए गए रैंप व अन्य अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया। नगर पालिका की टीम ने दुकानदारों का सामान भी जब्त करना शुरू कर दिया। जिससे अन्य दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। वह दुकान से बाहर रखा अपना सामान समेटने लगे। अभियान के दौरान पांच दुकानदारों के चालान भी काटे गए। एसडीएम ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगर पालिका के ईओ सुरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर से हो जाता है अतिक्रमण
नगर पालिका इससे पहले भी कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला चुकी है। अभियान के दौरान दुकानदार अतिक्रमण हटा लेते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद ही स्थिति पहले जैसी हो जाती है। दुकानदार सड़क किनारे सामान रखने लगते हैं। सड़क पर अतिक्रमण के कारण लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें