फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मैदान और सड़कों का निर्माण कराना प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल मैदान और सड़कों का निर्माण कराना प्राथमिकता
विज्ञापन

शामली, कांधला। ब्लाक कांधला की ग्राम पंचायत भारसी की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान संगीता पंवार ने गांव की कई समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने की बात कही है। उनका कहना है कि ग्रामीणों ने चुनाव जिताकर इस कार्य को करने का मौका दिया है। लोगों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास पूरा प्रयास करेंगी। गांव में युवाओं के लिए खेल मैदान व उत्तम पेयजल व्यवस्था के लिए टंकी निर्माण कराना प्राथमिकता में शामिल है। इससे पहले उनके पति संदीप पंवार ग्राम प्रधान थे। कोरोना महामारी के चलते गांव में कई विकास कार्य अधूरे रह गए हैं, जिनको इस बार पूरा कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। गांव के लोगों की समस्याओं को दूर करने के साथ ही विकास कार्य कराए जाएंगे। गांव में नशाखोरी रोकने के लिए प्रत्येक मोहल्ले में टीम बनाकर कार्य किया जाएगा। युवाओं को खेल जगत में आगे लाने के लिए खेल मैदान का निर्माण, सड़क निर्माण, पानी बिजली की उत्तम व्यवस्था के साथ ही शिक्षा पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गांव की प्रमुख समस्याएं
करीब सात हजार की हिंदू-मुस्लिम मिश्रित आबादी की ग्राम पंचायत भारसी में खेल मैैदान नहीं हैं। इसके बावजूद कई युवक खेलों में आगे बढ़े हैं तथा सरकारी नौकरी कर रहे हैं। गांव में पानी की टंकी, पानी की निकासी, खेल ग्राउंड, ग्रामीणों के लिए बैंक की व्यवस्था, गांव के बाहर मेन रास्ता सीसी रोड, तालाब की खुदाई में सुंदरीकरण आदि की समस्याएं हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का परिचय...
नाम-संगीता पंवार
शिक्षा- हाईस्कूल
कार्य- गृहिणी
राजनीतिक पृष्ठभूमि- पहली बार गांव प्रधान का चुनाव लड़ी और जीत हासिल की। उनके पति ग्राम प्रधान रह चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें