फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों का घर बनाना भी हुआ महंगा, निर्माण सामग्री के दाम बढ़े

विज्ञापन
शामली कुडाना रोड पर सडक के किनारे पडा रेता व रोडी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। डीजल के दाम बढ़ने से प्रदेश में सीमेंट फिर महंगा हो गया है। सीमेंट कंपनियों ने दामों में 10 रुपये की वृद्धि की है। इससे सीमेंट के दाम 400 से 450 रुपये के बीच में हो गए हैं। सीमेंट कंपनियां कभी 5 तो कभी 2-3 रुपए दाम बढ़ा रही हैं लेकिन इस बार सीधे 10 रुपये की वृद्धि की गई है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ सीमेंट के दामों में वृद्धि हो रही है, दूसरी निर्माण सामग्री के दाम भी बढ़ने से घर बनाना महंगा हो गया है। एक सप्ताह के अंदर ही निर्माण सामग्री के दामों में परिवर्तन हो रहा है, जिसके कारण आम आदमी को काफी परेशान है।
विज्ञापन

टाइल, ईंट व सरिये के दाम भी बढ़े
सीमेंट के अलावा पिछले एक सप्ताह में ही टाइलों के दामों में 10 से 15 रुपये की वृद्धि हुई है। जिस टाइल की कीमत 35 रुपये फुट थी अब वह बढ़कर 40 से 45 रुपये तक हो गई है। पिछले कुछ समय में टाइलों की मांग लगातार बढ़ रही है। टाइलों के बिना अब मकान नहीं बन रहे हैं। इसकी मांग बढ़ने के कारण भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं सरिया के दाम में भी करीब 500 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है। सरिये के दाम 5300 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच हो गए हैं। जबकि एक ईंट भी अब पांच हजार रुपये प्रति हजार हो गई है।
रोड़ी, डस्ट व रेत के दामों में भी वृद्घि
पिछले कुछ दिनों में रोड़ी, डस्ट व रेत के दाम में भी इजाफा हुआ है। रोड़ी और डस्ट के दाम में 10 से 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी हो गई है। रेत पर भी 10 से 15 रुपये प्रति क्विंटल बढ़े हैं। हालत यह हो गई है कि जिसने 20 लाख रुपये का बजट तय कर मकान बनाना शुरू किया था, अब उसकी लागत लगभग 22 लाख रुपये तक पहुंच रही है। भवन निर्माण सामग्री विक्रेता सुभाष का कहना है कि पिछले कुछ दिन से डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिस कारण सभी सामग्री का भाड़ा वृद्धि से दाम बढ़ रहा है। यह दाम आने वाले दिनों में भी और भी बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें