नकारात्मक सोच मन में ना लाएं - डॉक्टर मृदुला
भारतीय जैन संगठना की एक्सपर्ट डॉक्टर मृदुला जैन ने कहा कि बेटियों को अपने सपने पूरे करने के लिए पूरी मेहनत करनी चाहिए। अपनी अच्छाइयां और बुराइयों को टारगेट करें। बुराइयों को दूर करने का प्रयत्न करें। हमेशा सकारात्मक सोच रखें, नकारात्मक भाव मन में नहीं लाने चाहिए।
अमर उजाला का सार्थक प्रयास - मोहित
भारतीय जैन संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित जैन और मंत्री एसके जैन ने वर्कशॉप का ऑनलाइन शुभारंभ किया। मोहित जैन ने कहा कि अमर उजाला बेटियों के लिए कई अभियान चला रहा है। भारतीय जैन संगठन के साथ इस वर्कशॉप से न केवल जिले की, बल्कि प्रदेश और देश की बेटियां भी लाभान्वित होंगी। ये अनूठा प्रयास होगा।
इन्होंने किए सवाल जवाब
गगन विहार की इशिका जिंदल, नेहा, थानाभवन की गरिमा, शामली की विशाखा, दिव्या आदि 35 युवतियों ने भाग लिया। इसके अलावा महाराष्ट्र, आसाम आदि से भी छात्राएं जुड़ीं। आसाम की पलक जैन ने बताया कि उसकी दादी को पेंटिंग का शोक था। उन्हीं से उसने सीखा और आज अपने आसपास के बच्चों को भी पेंटिंग सिखा रही हूूं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/