फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने परिषदीय लिपिकों का किया स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। बीएसए राहुल मिश्रा ने जिले के परिषदीय लिपिकों के पटल बदलकर उनका स्थानांतरण किया है।
बीएसए द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ऊन में तैनात वरिष्ठ लिपिक को बीएसए कार्यालय शामली, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय थानाभवन के वरिष्ठ लिपिक ऋषिपाल को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ऊन, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय शामली के वरिष्ठ लिपिक विकास कुमार खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय थानाभवन, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कांधला के वरिष्ठ लिपिक तनवीर को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कैराना, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कैराना के वरिष्ठ लिपिक प्रवीण कुमार शर्मा को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय शामली, खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र कार्यालय के कनष्ठि लिपिक अनिल कुमार को खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र कांधला भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र कार्यालय के कनिष्ठ लिपिक गौतम कुमार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कांधला, खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र शामली के कनिष्ठ लिपिक राजेश कुमार को खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र कार्यालय कैराना और खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र कार्यालय कैराना के कनिष्ठ लिपिक कपिल कुमार को खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र कार्यालय में स्थानांतरित किया है। बीएसए ने लिपिकों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें